कभी जेलर ने जेल के अंदर ही बनाया था इस मशहूर एक्ट्रैस का अश्लील MMS, फिर जो हुआ…

मुंबई।  हमारी बॉलीवुड इंडस्ट्री में एेसे कई स्टार हैं जो अपने काम से ज्यादा विवादों की वजह से चर्चित हुए हैं। वैसे हमारी इंडस्ट्री में एेसी कई एक्ट्रैसेस हैं जो जान बूझकर विवाद करती हैं, ताकि वह लाइम लाइट में बनी रहें। लोगों की नजर उनके ऊपर ही रहे।

 

आज हम आपको एेसी ही एक एक्ट्रैस के बारे में बातएंगे जिन्होंने एक समय में अपने काम के अलावा अंडरवर्ल्ड की दुनिया में भी तहलका मचा दिया। ये एक्ट्रैस कोई और नहीं बल्कि खूबसूरत और हॉट मोनिका वेदी हैं। शायद ही कोई बॉलीवुड प्रेमी होगा, जो मोनिका बेदी के बारे में नहीं जनता होगा। हालाँकि यह बात अलग है कि मोनिका अपने अभिनय से कम और अपने कारनामों से ज्यादा चर्चित हुई हैं। मोनिका ने बॉलीवुड के अलावा छोटे पर्दे पर भी अपना नाम कमाया।

खबरों की मानें तो 2006 में उन्हें कोर्ट ने फर्जी पासपोर्ट मामले में दोषी करार दिया और उन्हें जेल की सजा सुनाई गयी। नवम्बर 2010 में वो जेल से रिहा हो गईं। अब वह टीवी में छोटे-मोटे काम करती हैं। यहीं पर उनके बाथरूम में cctv कैमरा लगाकर अश्लील एमएमएस बनाने की भी बात सामने आई थी। बताया जाता है कि मोनिका को 2005 में भोपाल जेल में लाया गया।

वह उस जेल में आते ही एमपी पुलिस के कई अधिकारीयों ने अपनी ड्यूटी उनके सेल के पास ही लगवा ली थी। केवल यही नहीं मोनिका का पुलिस अधिकारीयों के ऊपर ऐसा जादू चला था कि हर दिन एक पुलिस अधिकारी मोनिका के लिए भोपाल के ही एक थ्री स्टार होटल से उनकी पसंद का खाना भी मंगवाता था। इतना हीं नहीं वह अधिकारी मोनिका के साथ में ही बैठकर डिनर किया करता था।

इसके अलावा भोपाल सेंट्रल जेल में 2005-06 में जेलर रहे पुरुषोत्तम सोमकुंवर के ऊपर कांग्रेस ने यह आरोप भी लगाया था कि मोनिका के बाथरूम में उन्होंने cctv कैमरा लगवाया है, जिससे वह मोनिका का अश्लील एमएमएस बनाते हैं। हालाँकि उस मामले में तो नहीं लेकिन बाद में आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में सोमकुंवर को निलंबित कर दिया गया। मोनिका का उसके ऊपर जैसे भूत सवार हो गया था।

बता दें कि टीवी पर आने वाले सीरियल “सरस्वतीचंद्र” और बंधन में मोनिका बेदी काम कर चुकी हैं। मोनिका अब 42 साल की हो चुकी हैं। इनका जन्म 18 जनवरी 1975 को पंजाब के होशियारपुर में हुआ था। मोनिका को लोग उनके करियर की वजह से कम उनके जीवन के विवादों की वजह से ज्यादा याद रखते हैं।

Exit mobile version