Latest

कन्नौज में तेज रफ्तार बस पलटी, पांच की मौत, 40 घायल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कन्नौज में तेज रफ्तार एक निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई है।

हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है और 40 से ज्यादा लोगों के घायल होने की सूचना है।

बताया जा रहा है कि बस बिहार के दरभंगा से दिल्ली जा रही थी। घटना सौरिख थाना क्षेत्र के एक्सप्रेस वे की है।

अभी तक हादसे के कारण का पता नहीं चला है। घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है।

सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद कन्नौज में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम