Saturday, May 9, 2026
Latest:
katni

कटनी में सरकारी योजना की जमीन पर भू-माफियाओं की नजर, कई जगह अवैध प्लाटिंग !

कटनी। ऐसी कोई भी जगह नहीं जिस पर भू माफिया की नजर न हों। जबकि स्‍थान कटनी हो तो लाइम सिटी में जमीन के दाम आसमान छू रहे हैं, जहां भू-माफिया और दलाल सक्रिय है। नगर मे जहां शासकीय मद में दर्ज भूमि, नदी, नाले, शमशान सुरक्षित नही हैं तो वही इन भूमियों पर भूमाफिया और दलालों की नजर पड़ते ही खुर्दबुर्द हो जाती है। मामले मे जब प्रशासन को अवगत कराया जाता है, इसके बावजूद जमीन दलालों से सुरक्षित नहीं होती। इसी तरह एक मामला प्रकाश मे आया है।कलेक्‍टर को दी गई एक शिकायत में आरोप लगाया गया है कि

कथित तौर पर भू माफियाओं के द्वारा नगर सुधार न्यास योजना की जमीन पर बिना एनओसी जमीन के कागजात पूरे हुए साउथ स्टेशन के पीछे 9 एकड़ में हो रही अवैध प्लाटिंग की जा रही है।

वार्ड के जागरूक नागरिकों ने कलेक्टर एवं आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर अवैध कॉलोनी निर्माण में रोक लगाने की मांग की है।
लोगो का कहना है कि नगर निगम कर्मचारियों की मिलीभगत से भू माफिया के द्वारा वृक्षों को काटकर जेसीबी चलाकर अवैध प्लाटिंग कराई जा रही है। शिकायत में संबंंधित विभाग को जानकारी देकर कार्रवाई की मांग की गई लेकिन अभी तक ठोस कार्रवाई नहीं की हुई।

इस प्लाटिंग में कटनी सहित अन्‍य शहरों के भी लाेगों के जुडे होने का दावा किया जा रहा है। साथ ही राजनैतिक संरक्षण का अरोप भी लगाया गया है। इसकी शिकायत आयुक्त के अलावा प्रभारी मंत्री तक की गई है लेकिन फिलहाल भूमाफिया बेखौफ अपनी कार्यवाही को अंजाम दे रहा है। साथ्‍स ही यह भी दंभ भर रहा है कि इस मामले में उसकी पूरी सेटिंग हो चुकि है लिहाजा उसका कोई कुछ नही बिगाड सकता ।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply