Latestमध्यप्रदेश

कटनी में कांग्रेस पर बरसे हिमंता विश्वा शरमा, कहा-सेना में विद्रोह की भावना डालना चाहते हैं राहुल गांधी

jan ashirwad yatra कटनी पहुंचे असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा ने कांग्रेस खास तौर पर राहुल गांधी पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश की सेना में विद्रोह पैदा करना चाहते हैं। विश्वा ने कहा कि राहुल गांधी और चायना अर्थात चीन का सम्बंध सबको पता है। इनकी तो लद्दाख यात्रा की भी सरकार को जांच करनी चाहिए। कटनी पहुंचे असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा ने यह बात विधायक संजय पाठक के निवास पर पत्रकारों से अनोपचारिक चर्चा में कही। इससे पहले केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटैल व सीएम श्री शरमा को विधायक संजय पाठक ने स्वागत किया।

wp 1694854551632

इस दौरान विधायक संजय पाठक भी उपस्थित थे। जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर कांग्रेस की टिप्पणी का जवाब देते हिमंता शरमा ने कहा कि जनता का काम करने के बाद क्या जनता से आशीर्वाद नहीं लेना चाहिए? यह तो हमारी सनातन संस्कृति है।

wp 1694854562453

श्री शर्मा ने कहा कि हिंदुत्व की राह पर राहुल गांधी चलें यह तो बहुत अच्छा है लेकिन पहले यह घोषणा करें कि उद्यनिधि डीएमके से सम्बंध नहीं रखेंगे। स्टालिन से सम्बंध नही है। उन्होंने कहा कि जब तक राहुल गांधी डीएमके इस्तालिन से सम्बंध वह रखते हैं तब तक उनको हिंदुओं से वोट नहीं मांगना चाहिए। श्री शरमा ने कहा कि राहुल गांधी औऱ कांग्रेस हमेशा सनातन और हिंदुओं का अपमान करते हैं। सनातन संस्कृति को नीचा दिखाने की कोशिश कांग्रेस का एजेंडा है। फिर चाहे वह राहुल हो प्रियंका या फिर खड़गे हों। इनके बयान देश मे नफरत पैदा करने वाले हैं। श्री शर्मा यहां से जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होकर साधुराम स्कूल पहुंचे तथा एक जनसभा को सम्बोधित किया।

Back to top button