Latestमध्यप्रदेश

Katni: कटनी में मेडीकल कॉलेज खोलने के लिए सांसद ने लिखा चिकित्सा शिक्षा मंत्री को पत्र

भोपाल। katni भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो पन्ना के सांसद श्री विष्णुदत्त vd sharma शर्मा ने कटनी में मेडीकल कालेज खोलने को लेकर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास सारंग को रविवार को प्रदेश कार्यालय में पत्र सौंपा।

श्री शर्मा ने कहा कि महाकौशल और बुन्देलखण्ड में कटनी एक बड़ा केन्द्र है। कटनी में मेडीकल कालेज प्रारंभ होने से आसपास के जिलां एवं आदिवासी अंचल को इसका बड़ा लाभ मिलेगा। चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास सारंग ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष जी ने मेडीकल कालेज को लेकर जो आग्रह किया है वह निश्चित तौर पर पूरा होगा और कटनी में मेडीकल कालेज खुलेगा।

आदिवासी अंचल को मिलेगा लाभ, जनता की मांग होगी पूरी

श्री शर्मा ने कहा कि कटनी जिला व्यावसायिक की दृष्टि से अपने खनन तथा चूना उद्योग के माध्यम से प्रदेश के कुल राजस्व में सदैव ही महत्वपूर्ण योगदान देता रहा है, इसके अतिरिक्त कटनी जिला भौगोलिक दृष्टि से मध्यप्रदेश का महत्वपूर्ण अंग है। श्री शर्मा ने कहा कि कटनी जिला चिकित्सालय मेडीकल काउंसल ऑफ इंडिया के नवीन चिकित्सालय महाविद्यालय की स्थापना हेतु समस्त मापदंडों की पूर्ति करता है। इसके अलावा महाविद्यालय निर्माण हेतु भूमि संबंधी आवश्यकता की पूर्ति के लिए मझगंवा एवं झिंझरी क्षेत्रों में शासन की भूमि उपलब्ध है।

उन्होंने कहा कि कई वर्षों से इस क्षेत्र की जनता की मांग रही है कि कटनी में मेडीकल कालेज खुले। मेडीकल कालेज खुलने से मुडवारा, बडवारा, बरही, विजयराघौगढ़, बहोदीबंद, रीढी एवं ढीमरखेड़ा सहित बड़े आदिवासी क्षेत्र को इसका लाभ मिलेगा।

कटनी में हर्ष, जिलाध्यक्ष विधायको ने जताया आभार

जिला भाजपा अध्यक्ष रामरतन पायल ने बताया कि कटनी में निगरानी समिति दिशा की बैठक में सांसद  वीडी शर्मा जी ने यह मसला प्रमुखता से उठाते हुये जिला प्रशासन को इस दिशा में सभी संभावना को तलाश कर प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए थे।

कटनी की इस पुरानी एवं जायज मांग पर आज सांसद जी ने एक ओर सफलीभूत कदम उठाते हुए कटनी में मेडिकल कालेज की मांग को लेकर एक पत्र प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग को पत्र सौंपा है।

श्री पायल ने बताया कि गत दिनों माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी के कटनी आगमन पर क्षेत्रीय विधायक श्री संदीप जायसवाल ने एक पत्र माननीय सांसद जी को सौंपा था जिसमे उन्होंने कटनी में मेडिकल कालेज की स्थापना की आवश्यकता निरूपित की थी।

इसी प्रकार विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक तथा बहोरीबंद विधायक प्रणय पांडे ने भी कटनी में मेडिकल कालेज की मांग उठाई थी। जिस दौरान जिलाध्यक्ष रामरतन पायल, विधायक द्वय श्री संदीप जायसवाल, प्रणय पांडे निवर्तमान महापौर श्री शशांक श्रीवास्तव की उपस्थिति में मीडिया से चर्चा करते हुए सांसद श्री वीडी शर्मा जी ने कटनी में मेडिकल कालेज की स्थापना हेतु हर सम्भव प्रयास का वचन दिया था।

इन्ही प्रयासों की कड़ी में आज क्षेत्र के कर्मठ सक्रिय सांसद जी ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री जी को एक मांग पत्र सौंपा। उन्होंने साफ कहा कि भौगोलिक दृष्टि से कटनी मेडिकल कालेज की स्थापना हेतु योग्य स्थान है। प्रदेश के प्रमुख व्यापारिक स्थल होने के साथ साथ कटनी सड़क एवं रेल परिवहन जा जंक्शन है यहां अभी भी जिला चिकित्सालय में कटनी सहित आसपास के एक दर्जन जिलों के मरीज आते हैं। सांसद जी ने कटनी में युवाओं के लिए चिकित्सा शिक्षा हेतु भी मेडिकल कालेज की स्थापना को अत्यंत जरूरी बताया साथ ही कटनी जिले के निवासियों की जनभावनाओं एवं जनप्रतिनिधियों की मांग से भी मंत्री श्री सारँग को अवगत कराते हुए इस दिशा में सार्थक पहल की। कटनी में इस मांग पर स्थानीय विधायक संदीप जायसवाल ने अब तक किये गए तमाम प्रयासों की जानकारी भी दी।

कटनी के लिए यह अत्यंत गौरवपूर्ण है जब हमारे क्षेत्रीय सांसद श्री वीडी शर्मा जी ने कटनी की जन आकांक्षाओं को समझा तथा मेडिकल कालेज की दिशा में अपने प्रयास शुरू किए।

भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन पायल, विधायक  संजय पाठक, सन्दीप जायसवाल, प्रणय पांडे, शशांक श्रीवास्तव सहित सभी भाजपजनों ने सांसद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सांसद जी के प्रयास निःसन्देह आने वाले समय मे अमलीजामा पहनेंगे तथा कटनी की मेडिकल कालेज की बहुप्रतीक्षित मांग पूर्ण होगी।

Back to top button