katniLatest

कटनी में बड़ी राहत : 838 सेम्पल की रिपोर्ट में 190 नए कोरोना पॉजीटिव केस

कटनी। जिले में संक्रमण की दर 25 प्रतिशत से नीचे आ गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पिछले कुछ दिनों में पॉजीटिव मरीजों की संख्या में लगातार कमी देखने को मिल रही है, हांलांकि एक्टिव केस की संख्या में कमी नहीं आ रही है।

जिले में अभी भी एक्टिव केस एक हजार के ऊपर हैं। पिछले चौबीस घंटे में जिले में 190 नए पॉजीटिव केस मिले हैं। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जिला चिकित्सालय में कल 1 मई को रेपिड एंटीजन किट से 465 लोगों की जांच की गई थी।

जिसकी रिपोर्ट कल देर रात मिली है। इसमे 73 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसी तरह मेडिकल कॉलेज जबलपुर से 28 अप्रैल की 253 सेम्पल की रिपोर्ट में 60 और 29 अप्रैल की 133 सेम्पल की रिपोर्ट में 57 नए पॉजीटिव केस मिले हैं। इस तरह 838 सेम्पल में 190 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

जिले में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में स्वास्थ्य विभाग का नर्सिंग स्टाफ भी संक्रमण का शिकार हो रहा है। वेक्सीनेशन स्टाफ के भी संक्रमित होने की खबर मिल रही है। इस तरह अब जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 7399 हो गई है।

Posted by Ashish Raikwar

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम