Site icon Yashbharat.com

कटनी में बीते 24 घण्टे में कोरोना की रफ्तार और तेज, मिले 57 नए पॉजिटिव

images 1

कटनी। कटनी में कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। बीते एक सप्ताह में यह आंकड़ा हाफ सेंचुरी को पार कर गया। बीते 24 घण्टे की बात करें तो कटनी में 57 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

सीएमएचओ कार्यालय द्वारा हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया। जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में 57 व्यक्ति कोरोना से संक्रमित हुए तथा 10 व्यक्ति स्वस्थ्य होकर घर लौटे। जिले मे को सक्रिय मामलों की संख्या 296 हो चुकी है।

जिले में कोरोना से संक्रमित कुल 2664 मरीज है। इनमें 2347 मरीज स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज हो चुके है। वहीं अब तक 21 लोगों की मृत्यू हो चुकी । पिछले 24 घंटे में 202 सैंपलों की नेगेटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है तथा 378 नए सैंपल जांच के लिए भेजे गए है। जिले में 55 कोरोना संक्रमित मरीज होम इसोलेसन में हैं । वहीं 2 मरीजों का कोविड केयर सेंटर में इलाज किया जा रहा है।

Exit mobile version