सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में नगर निगम कटनी को ए ग्रेड, प्रदेश में छठवां स्थान,निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के कुशल नेतृत्व एवं सतत मॉनिटरिंग का परिणाम, 92.83 वेटेज स्कोर के साथ दर्ज की उल्लेखनीय उपलब्धि

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में नगर निगम कटनी को ए ग्रेड, प्रदेश में छठवां स्थान,निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के कुशल नेतृत्व एवं सतत मॉनिटरिंग का परिणाम, 92.83 वेटेज स्कोर के साथ दर्ज की उल्लेखनीय उपलब्ध

 

कटनी  – नागरिकों की शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण की दिशा में नगर निगम कटनी ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण को लेकर शनिवार, 20 जून को जारी प्रदेश स्तरीय ग्रेडिंग में नगर निगम कटनी प्रथम समूह के नगर निगमों की श्रेणी में प्रदेश के शीर्ष छह नगर निगमों में शामिल हुआ है।

 

निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के कुशल नेतृत्व, प्रभावी मार्गदर्शन एवं शिकायतों की सतत मॉनिटरिंग के परिणामस्वरूप नगर निगम कटनी ने 92.83 वेटेज स्कोर अर्जित करते हुए प्रदेश में छठवां स्थान प्राप्त किया तथा ए ग्रेड हासिल करने में सफलता पाई।

माह मई 2026 के दौरान सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त 718 शिकायतों के निराकरण हेतु निगम प्रशासन द्वारा त्वरित, संवेदनशील एवं परिणामोन्मुख कार्यवाही सुनिश्चित की गई। शिकायतों के प्रभावी समाधान तथा नागरिक संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नगर निगम ने 54.4 प्रतिशत संतुष्टिपूर्ण निराकरण दर्ज किया, जिसके आधार पर ए ग्रेड प्राप्त हुआ।

 

इस उपलब्धि पर निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में आगे भी इसी संवेदनशीलता, जवाबदेही एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को शीघ्र एवं प्रभावी राहत उपलब्ध हो सके।

 

 

Exit mobile version