Monday, April 6, 2026
Latest:
FEATUREDkatni

कटनी में पॉजिटिव पाए गए कांग्रेस नेता जबलपुर रिफर

कटनी। कटनी में कोरोना पॉजिटिव पाए गए कांग्रेस नेता को जबलपुर कोविड केयर सेंटर रिफर कर दिया गया है। कटनी के सिविल सर्जन डॉ यशवंत वर्मा ने इसकी पुष्टि की है।

हालांकि डॉक्टरों के अनुसार कांग्रेस नेता को केवल एहतियातन जबलपुर कोविड केयर शिफ्ट किया जा रहा है। उन्हें कोई ज्यादा परेशानी नहीं है किंतु कांग्रेस नेता कुछ अन्य बीमारियों से भी पीड़ित हैं ऐसे में जरूरी है कि उनकी समुचित देखभाल की जाए, लिहाजा उन्हें जबलपुर रिफर किया जा रहा है।

आपको बता दें कि बुधवार को कटनी के मिशन चौक निवासी कांग्रेस नेता कोरोना पॉजिटिव निकले थे उनके घर के आसपास कनेटमेंट जोन पहले ही बना दिया गया है।41 लोगों की कांट्रेक्ट हिस्ट्री भी तैयार की गई है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम