FEATUREDkatni

कटनी में पुलिस के पहरे के बीच “पद्मावत” का प्रदर्शन

कटनी। पूरे देश मे भारी विवाद बनी रही फिल्म पद्मावत का आज लम्बे इंतजार के बाद कटनी में भी प्रदर्शन आखिरकार हो ही गया। पद्मावत के प्रदर्शन की खबर के बाद पुलिस ने सिनेमा घर को छाबनी में तब्दील कर दिया था।

IMG 20180216 WA0017

सुबह पहले शो के पहले ही दर्शकों से ज्यादा यहां पुलिस नजर आ रही थी। नीरज सिने फ्लेक्स थियेटर में पद्मावत दिखाई जा रही है। अच्छी बात यह रही कि कटनी में पद्मावत को लेकर कोई विरोध नजर नहीं आया।

IMG 20180216 WA0020

फिलहाल पहला शो तो शांति पूर्वक चला लेकिन पुलिस का पहरा यहां सभी शो में रहेगा। कोतवाली टीआई शैलेश मिश्रा के अनुसार थियेटर में किसी भी तरह के विरोध से निपटने की तैयारी पूरी है और किसी को भी विरोध स्वरूप कोई भी हिसात्मक कदम पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

नहीं दिखा उत्साह
पद्मावत को लेकर कटनी में कोई खास उत्साह नजर नहीं आया। इसका एक कारण यह भी की अधिकांश लोगों ने फ़िल्म की पाइरेटेड कॉपी देख ली है। उधर नीरज सिने फ्लेक्स के संचालक ने उम्मीद जताई कि आने वाले शो विशेष तौर पर रविवार को भीड़ रहने की उम्मीद है। कुलमिलाकर देश भर में सुर्खियां बटोरने वाली इस फ़िल्म का कटनी में शांति पूर्वक प्रदर्शन से पुलिस प्रशासन ने भी राहत की सांस ली। वैसे कटनी में करणी सेना संगठन का कोई खास वर्चस्व नहीं है लिहाजा पहले ही तय था कि कटनी में फ़िल्म आराम से प्रदर्शित हो जाएगी।

 

कटनी में थिएटरों ने नहीं दिखाई थी रिलीज पर फ़िल्म
कटनी में अप्रिय स्थिति को टालने एक मात्र सिनेमा घर संचालक नीरज सीने फ्लेक्स में इसे पहले प्रदर्शित नहीं किया गया था। प्रदेश की भाजपा सरकार ने भी इसके रिलीज पर रोक लगा रखी थी अब चूंकि सुप्रीम कोर्ट ने रिलीज का आदेश दिया लिहाजा करीब 15 दिन के बाद कटनी में भी इसे प्रदर्शित किया गया। कटनी में दर्शकों ने भले ही ज्यादा रुचि फ़िल्म को लेकर नहीं दिखी।

Leave a Reply

Back to top button