Latest

कटनी में न्यायालय से जुड़े दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप

कटनी। जिले में कोरोना संक्रमण जिला न्यायालय तक पहुंच गया है। यहां 55 और 40 वर्षीय व्यक्ति की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद आज हड़कंप मच गया।

जिसके बाद संक्रमित लोगों के संपर्क में आये करीब 100 लोगों के सेम्पल लिए गए हैं। इसी तरह दिलबहार चौक निवासी 35 वर्षीय युवक, सराफा बाजार निवासी 22 वर्षीय युवती एवं जिला चिकित्सालय में पदस्थ एक 31 वर्षीय स्वास्थ्य कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। इस तरह आज 5 नए पॉजिटिव केस मिले हैं।

Back to top button