
कटनी। अनलॉक वन में लंबे वक्त तक ग्रीन जोन बने कटनी के लिए चिंताजनक खबर खबरें आईं। एक दो नहीं पूरे 19 केस इस दौरान कटनी में मिले तो वहीं जिले के दो लोगों की मौत हो गई।
इस बीच बीते तीन दिन फिर से राहत की खबर आई है। 40 वर्षीय महिला के बाद यहां से कोई भी कोरोना पॉजिटिव केस नहीं मिला है।
कल जहां 40 से अधिक रिपोर्ट निगेटिव आईं थीं वहीं आज 18 कोरोना टेस्ट सेम्पल की रिपोर्ट निगेटिव आने से बड़ी राहत की खबर मिली है।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को भेजे गए 18 सेम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव रीठी से 14 और बड़वारा से 4 सेम्पल भेजे गए थे।








