कटनी में कोरोना से राहत : 344 सेम्पल की रिपोर्ट में 128 नए पॉजीटिव केस, 162 ने दी कोरोना को मात

कटनी। जिले में कोरोना संक्रमण का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा लेकिन आज अभी तक जितने सैम्पल जांच के लिए गए उनकी रिपोर्ट पर गौर करें तथा स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा देखें तो कटनी में कोरोना से हल्की राहत दिखाई देती है। कटनी में अभी 344 सैम्पल की रिपोर्ट मिली जिसमें 128 नए पॉजिटिव मिले हैं
शनिवार को रेपिड एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट में 45 और मेडिकल कॉलेज जबलपुर से मिली रिपोर्ट में 83 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। इस तरह कल रात से लेकर आज दोपहर तक 128 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जिला चिकित्सालय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित स्वास्थ्य केन्द्रों में आने वाले मरीजों की रेपिड एंटीजन टेस्ट से जांच की जाती है, जिसमे कल रात को 200 सेम्पल की रिपोर्ट में 45 नए पॉजीटिव केस मिले हैं, इसी तरह मेडिकल कॉलेज जबलपुर से मिली 106 सेम्पल की रिपोर्ट में 58 और 38 सेम्पल की रिपोर्ट में 25 केस मिले हैं।
सीएमएचओ द्वारा जारी किए गए हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 4699 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 162 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। अपै्रल में 1084 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
Posted by Ashish Raikwar








