Latest

कटनी में अब तक 294 मरीजों ने दी कोरोना वाइरस को मात, आज 20 को मिली छुट्टी

कटनी। कोरोना महामारी को मात देकर ठीक होने वाले मरीजों को लगातार डिस्चार्ज किया जा रहा है। सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा के मुताबिक आज 20 मरीजों को ठीक होने के बाद कोविड केयर सेंटर से छुट्टी दी गई है। इसमे जिला चिकित्सालय के कोविड वार्ड में भर्ती 12 मरीज भी शामिल है।

सिविल सर्जन ने बताया कि कोरोना महामारी से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 294 तक पहुंच गई है। विदित हो कि जिले में अब तक 360 मरीज सामने आ चुके हैं। इनमे से 6 मरीजों की मौत भी हो चुकी है।

इस तरह अब जिले में कुल एक्टिव केस आधा सैकड़ा के आसपास हैं। बताया जाता है कि आज शुक्रवार को सुप्राटेक अहमदाबाद से 421 सेम्पल की रिपोर्ट आना थी लेकिन खबर लिखे जाने तक रिपोर्ट नहीं आई थी।

नोडल अधिकारी डॉ. समीर सिंघई ने बताया कि कल गुरूवार को जिले भर से कुल 404 सेम्पल जांच के लिए भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट शनिवार को मिलने की संभावना है।

Back to top button