katniLatest

कटनी पहुंची वैक्सीन की 34 हजार डोज, शनिवार को अचानक खत्म हो गई थी वैक्सीन

कटनी। जिले में एक तरफ कोरोना संक्रमण कहर बरपा रहा है और इससे निपटने के लिए सात दिनों का लॉकडाउन लगाया गया है तो वहीं दूसरी तरफ लोग टीकाकरण के लिए परेशान देखे जा रहे हैं। शनिवार की सुबह अंजुमन स्कूल में जब वेक्सीनेशन शुरू हुआ तो बड़ी तादात में लोग टीका लगवाने के लिए यहां पहुंच गए, लेकिन दोपहर 12 बजते ही यहां वेक्सीन खत्म हो गई।

बताया जाता है कि शनिवार को अंजुमन स्कूल में वैक्सीन की 920 डोज ही उपलब्ध थी, जो थोड़ी देर बाद खत्म हो गई। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद जब निर्धारित समय पर लोग टीका लगवाने केन्द्र पहुंचे तो वहां से निराश होकर लौटना पड़ा, जिसके बाद वैक्सीनेशन की व्यवस्थाओं को लोग कोसते हुए नजर आए।

सीएमएचओ डॉ. प्रदीप मुढिय़ा ने बताया कि वैक्सीन खत्म होने के बाद शासन स्तर पर संपर्क करते हुए जानकारी दी गई, जिसके बाद शनिवार की रात वैक्सीन की 34 हजार 110 कटनी पहुंच गई है और आज से अंजुमन स्कूल में वेक्सीनेशन शुरू भी हो गया है।
एक सप्ताह से बनी हुई वैक्सीन की कमी
वैक्सीन की कमी पिछले एक सप्ताह से बनी हुई है।

पहले जहां एक साथ 84 केन्द्रों पर टीकाकरण हो रहा था तो वहीं अब सिमटकर कुछेक केन्द्रों तक ही सिमटकर रह गया है। जिसके बाद बाद केन्द्रों की संख्या घटा दी गई। जिन केन्द्रों में वेक्सीनेशन का काम हो रहा है, वहां पर सोशल डिस्टेसिंग के पालन को लेकर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की बेपरवाही सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक शनिवार को जिले में निर्धारित वेक्सीनेशन सेन्टर्स में कोविड-19 का टीकाकरण किया गया।

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ समीर सिंघई ने बताया कि जिले में 10 अप्रैल को जिले में कुल 916 लाभार्थियों का वेक्सीनेशन किया गया है। 45 वर्ष व उससे अधिक आयु के 654 व्यक्तियों को फस्र्ट डोज और 3 लाभार्थियों को सेकेण्ड डोज का वेक्सीन लगाया गया है।

इसी प्रकार सीनियर सिटिजन्स में 60 वर्ष व उससे अधिक आयु वर्ग के 256 लाभार्थियों को फस्र्ट डोज तथा 1 को सेकेण्ड डोज का कोविड-19 का वेक्सीनेशन किया गया है। वहीं 2 फ्रंटलाईन वर्कर्स को सेकेण्ड डोज का कोविड-19 वेक्सीनेशन किया गया है।

कल अंजुमन स्कूल में होगा टीकाकरण
कोविड.19 टीकाकरण के अंतर्गत 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों का 01 अप्रैल से टीकाकरण प्रारंभ किया गया है। पूर्व में 45 वर्ष से 59 वर्ष की आयु के लोगों को गंभीर बीमारी होने के चिकित्सकीय प्रमाण.पत्र की आवश्यकता होती थीए जिसे वर्तमान में समाप्त कर दिया गया है। 45 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति टीकाकरण करवा सकता है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ समीर सिंघई ने बताया कि 11 अप्रैल को जिले में अंजुमन स्कूल में कोविड-19 का वेक्सीनेशन कार्य किया जायेगा। इसके साथ ही तीन निजी स्वास्थ्य संस्थाओं में भी कोविड.19 वेक्सीनेशन किया जायेगा। इनमें चाण्डक हॉस्पिटल, धर्मलोक हॉस्पिटल और बाबा माधवशाह हॉस्पिटल में वेक्सीनेशन कार्य होगा।

शनिवार की रात वैक्सीन की 34 हजार 110 डोज कटनी पहुंच गई है। आज से अंजुमन स्कूल में टीकाकरण शुरू भी हो गया है। इसके अलावा 11 अपै्रल सोमवार से 14 अपै्रल गुरूवार तक राज्य सरकार के निर्देश पर जिले में टीकाकरण महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इस दौरान हर दिन 9 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिले में करीब 80 केन्द्रों पर टीकाकरण होगा।
डॉ. प्रदीप मुढिय़ा, सीएमचओ

Back to top button