कटनी : नदी में डूबी 2 मासूम बालिकाएं,गांव में मातम पसरा
नदी में डूबी 2 मासूम बालिकाएं, शव बरामद
बरही थाना क्षेत्र के ग्राम छिन्दहाई पिपरिया की घटना
जबलपुर। समीपस्थ जिले कटनी के बरही में नदी में नहाते समय गहरे पानी में जाने से 2 मासूम बालिकाओं की डूबने से मौत हो गई। दोनो बालिकाओं का शव बरामद हो गया है।
यह हृदय विदारक घटना बरही थानाक्षेत्र के ग्राम छिन्दहाई पिपरिया स्थित उमराड़ नदी के पुरैनीघाट की है।
इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया। ग्रामीण आक्रोशित हो गए। इधर खबर मिलते ही घटना स्थल के लिए बरही से पुलिस अमला मौके पर पहुंचकर शव बरामद करते हुए पंचनामा कार्यवाही में जुटी हुई थी।
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी मुताबिक ग्राम छिन्दहाई.पिपरिया निवासी अनिल पटेल की दो बालिकाए 4 व 6 साल की राधिका व मंजू पटेल नदी में नहाने पहुंची हुई थी। मासूम बालिकाएं नहाते हुए गहरे पानी मे चली गई। जिसमे डूबने से उनकी अकाल मौत हो गई।








