katniमध्यप्रदेश

कटनी: ट्रक की तिरपाल काट परचून व कपड़ों से भरे कार्टून ले गए बदमाश

कटनी। कोतवाली के घंटाघर क्षेत्र स्थित ट्रांसपोर्ट के सामने खड़े एक ट्रक का रस्सा व तिरपाल काटकर अज्ञात बदमाश अंदर रखे परचून व कपड़े के कार्टून लेकर चंपत हो गए। कार्टून में हजारों रूपए कीमती परचून सामग्री व कपड़े रखे थे।

चोरी की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक घंटाघर क्षेत्र में सुख्खन अखाड़ा मार्ग पर स्थित श्रीराम ट्रांसपोर्ट के सामने माल लोड कर ट्रक क्रमांक एम.पी.20जीए-7056 खड़ा था।

ट्रक को आज सुबह माल लेकर जबलपुर जाना था। इसके पूर्व देररात अज्ञात बदमाशों ने यहां धावा बोला और ट्रक का रस्सा व तिरपाल काटकर अंदर से कपड़े व परचून के कार्टून लेकर चंपत हो गए।

सुबह होने पर ट्रांसपोर्ट संचालक व चालक को चोरी की जानकारी लगी। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध
एक जानकारी में बताया जाता है कि ट्रक में चोरी की जानकारी लगने के बाद ट्रांसपोर्ट संचालक ने आसपास के मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। जिसमें एक दो संदिग्ध युवक कुछ सामान ले जाते नजर आ रहे हैं। पुलिस को सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी उपलब्ध कराई जा रही है।

Back to top button