FEATUREDkatni

कटनी जिले में 74.45 फीसदी मतदान, सबसे कम मुड़वारा तो सबसे अधिक बहोरीबंद में पड़े वोट

कटनी। विधानसभा निर्वाचन 2018 में कटनी जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में बुधवार 28 नवंबर को कुल 1156 मतदान केन्द्रों पर मतदान समाप्ति तक जारी अंतिम मतदान स्थिति के अनुसार औसत रुप से 74.45 फीसदी मतदान हुआ है। कटनी मुड़वारा में सबसे कम 67 फीसदी जबकि सबसे अधिक बहोरीबंद में 79 प्रतिशत मतदान हुआ। महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में मताधिकार का प्रयोग किया जिले में महिलाओं का प्रतिशत 73.94, जबकि 74 फीसदी मतदान पुरुषों ने किया।

मिली जानकारी के अनुसार बड़वारा में 74.53 फीसदी, विजयरघवगढ़ में 76.74 फीसदी, मुड़वारा में 67.35 प्रतिशत तथा बहोरीबद में 79,72 फीसदी मतदान हुआ जो अपने आप मे रिकार्ड है।

देखें कहां कितने वोट पड़े

FB IMG 1543424429804

आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल मतदान का प्रतिशत 74.45 रहा। जिसमें 74 प्रतिशत पुरुष मतदाताओं एवं 73 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने अपना मतदान किया। जिले की बड़वारा विधानसभा क्षेत्र में कुल 74 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। जिसमें पुरुष मतदाताओं का प्रतिशत 75 और 73 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कुल 76 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें 75 प्रतिशत पुरुष एवं 77 प्रतिशत महिला मतदाता शामिल हैं। इसी प्रकार मुड़वारा विधानसभा क्षेत्र में 67 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें 68 प्रतिशत पुरुष और 65 प्रतिशत महिला मतदाता शामिल हैं। बहोरीबंद विधानसभा में कुल 79 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 80 प्रतिशत रही और महिला मतदाताओं का प्रतिशत 79 से भी अधिक रहा।

        विधानसभा निर्वाचन में कटनी जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में लगभग सभी मतदान केन्द्रों में सुबह से ही मतदाताओं की लम्बी कतारें लगनी शुरु हो गईं। लगभग सभी मतदान केन्द्रों में उत्साहपूर्वक मतदाताओं ने मतदान कर लोकतंत्र की समृद्धि में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी केवीएस चौधरी, पुलिस अधीक्षक मिथलेश शुक्ला, उप जिला निर्वाचन अधिकारी आर0 उमा माहेश्वरी सहित रिटर्निंग ऑफीसर्स, सहायक रिटर्निंग अधिकारियों सहित सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारियों ने मतदान केन्द्रों का सतत् भ्रमण कर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं स्वतंत्र चुनाव कराया।

Leave a Reply

Back to top button