katni

कटनी जिले की चार विधानसभाओं में अब 55 प्रत्याशी मैदान में, जानिए कौन हैं ये

कटनी। कटनी जिले की सभी चार सीटों पर उम्मीदवार की स्थिति साफ हो गई है।
विधानसभा निर्वाचन के अंतर्गत बुधवार को कटनी जिले के सभी चारों विधानसभा क्षेत्रों में नाम वापसी के दौरान मुड़वारा ओर विजयराघवगढ़ से 3-3 उम्मीदवारो ने अपने नाम निर्देशन पत्र वापस लिए।

जबकि बड़वारा ओर बहोरीबंद मैं किसी भी अभ्यर्थी ने अपना नामांकन वापस नही लिया। मुड़वारा से तुलसी राम रजक, मुकेश मिश्रा, चंद्रपाल बसरानी ओर विजयराघवगढ़ से संजय गुप्ता, श्याम तिवारी और अभिषेक नामदेव ने अपनी उम्मीदवारी वापस ली।

इस तरह जिले चारो विधानसभा क्षेत्रों से कुल 55 उम्मीदवार चुनाव मैदान मे है। जिसमे बड़वारा से 11, विजयराघवगढ़ से 14, मुड़वारा से 15 ओर बहोरीबंद से 15 उम्मीदवार शामिल हैं।

Leave a Reply

Back to top button