katniमध्यप्रदेश

कटनी जिले का बरही का थाना सील, दो दर्जन पुलिस परिवार क्वारन्टीन

बरही।कटनी कोतवाली के पुलिस जवान का कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बरही में हड़कंप मचा हुआ है। बरही थाना को नगर व राजस्व प्रशासन द्वारा सील कर दिया गया है।

बरही थाना में करीब 30 अधिकारी-कर्मचारी है। वही थाना प्रांगण में बने आवास में निवासरत पुलिस परिवार की संख्या 25 है। सभी को क्वारेंटिंन कर दिया गया है। वही पॉजिटिव पाए गए जवान की कांटेक्ट हिस्ट्री खंगाली जा रही है।

गौरतलब है कि पॉजिटव पाए गए कटनी कोतवाली के जवान बरही में फर्नीचर व्यवसायी की अंधी हत्या के मामले में आरोपियों को पकड़ने पुलिस टीम के साथ रीवा, आगरा व उत्तर प्रदेश के सम्भल दबिश देने गए हुए थे।

वहां से लौटने के उपरांत कुछ बेचैनी होने पर उन्होंने बरही अस्पताल पहुँच कर अपना सेम्पल दिया था, साथ ही 3 अन्य लोगो के सेम्पल भी लिए गए थे, जिनमे से पुलिस जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
जेल भेजे गए हत्या के आरोपी भी अब संदिग्ध
पुलिस जवान की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जेल भेजे गए हत्या आरोपी भी अब संदेह के घेरे में आ गए है। यूपी के सम्भल से 3 आरोपियों को पुलिस बरही लेकर आई थी, जो अब जेल की सलाखों के पीछे है।

Back to top button