Site icon Yashbharat.com

कटनी कोरोना अपडेट : 10 दिनों में मिले 5 पॉजीटिव केस, दो दिनों में एक भी संक्रमित नहीं, एक मौत दर्ज, अब तक डेढ़ लाख की जांच

09 01 2021 bhandara hospital fore

कटनी ( आशीष रैकवार )। जिले में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर अब पूरी तरह से कमजोर पड़ गई है। आलम यह है कि पिछले कुछ दिनों से इक्का दुक्का ही पॉजीटिव केस मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 10 दिनों में जिले में 5 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, जबकि इस दौरान 11 हजार से अधिक लोगों की जांच की गई है। संक्रमण का असर कम होने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग का पूरा फोकस अधिक से अधिक वेक्सीनेशन पर है। यही कारण है कि राज्य सरकार के निर्देश पर 21 से 30 जून तक कोरोना वेक्सीनेशन महा अभियान शुरू किया जा रहा है। जिसमे शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाने का प्रयास किया जाएगा। जिले में आज लगातार दूसरे दिन जीरो पॉजीटिव केस मिले हैं। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. समीर सिंघई ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 1128 लोगों की जांच की गई है। जांच में एक भी पॉजीटिव केस मिला है। इस दौरान सुप्राटेक की इंदौर लैब से (आरपीटीसीआर) 615 रेपिड एंटीजन टेस्ट की 596 सेम्पल की रिपोर्ट मिली है। पिछले 24 घंटे में एक भी मरीज को डिस्चार्ज नहीं किया गया है। अब तक तक कुल संक्रमित मरीजों 9362 में से 9241 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब 5 एक्टिव केस हैं, जिसमे से 1 जिला चिकित्सालय एवं 4 मरीज होम आईसोलेशन में उपचाररत हैं। जिले में अब तक 1 लाख 51 हजार 200 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिसमे से 1 लाख 35 हजार 344 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जिले में आज एक मौत दर्ज की गई है। इस तरह जिले में अब तक 116 लोगों की मौत दर्ज की जा चुकी है।

Exit mobile version