कटनी कोरोना अपडेट : लगातार तीसरे दिन जीरो पॉजीटिव केस, एक मौत दर्ज, अब 4 एक्टिस केस
कटनी(आशीष रैकवार)। कटनी जिले में आज लगातार तीसरे दिन जीरो पॉजीटिव केस मिले हैं। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. समीर सिंघई ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 1192 लोगों की जांच की गई है।
जांच में एक भी पॉजीटिव केस नहीं मिला है। इस दौरान सुप्राटेक की इंदौर लैब से (आरपीटीसीआर) 596 एवं रेपिड एंटीजन टेस्ट की 596 सेम्पल की रिपोर्ट मिली है। पिछले 24 घंटे में एक भी मरीज को डिस्चार्ज नहीं किया गया है।
अब तक तक कुल संक्रमित मरीजों 9362 में से 9241 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब 4 एक्टिव केस हैं, जिसमे से 1 जिला चिकित्सालय एवं 3 मरीज होम आईसोलेशन में उपचाररत हैं।
जिले में अब तक 1 लाख 52 हजार 796 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिसमे से 1 लाख 36 हजार 459 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जिले में आज एक मौत दर्ज की गई है। इस तरह जिले में अब तक 117 लोगों की मौत दर्ज की जा चुकी है।