katniमध्यप्रदेश
कटनी के लिए राहत की खबर: ICMR जबलपुर भेजे गए 40 से ज्यादा सेम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव
कटनी। कटनी जिले के लिए आज एक बार फिर राहत की खबर आई है। जिला चिकित्सालय से जांच के लिए आईसीएमआर जबलपुर भेजे गए 40 से ज्यादा सेम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव होने की पुष्टि हुई है।
जबकि गाजियाबाद से वापस कटनी लौटे एक महिला और उसके दो बच्चों के सेम्पल दूसरी जांच में भी सस्पेक्टेड आये हैं, जिन्हें आईसीएमआर जबलपुर द्वारा तीसरी बार जांच में लिया गया है।
उनकी रिपोर्ट आज रात या फिर कल सुबह तक मिल सकती है। उधर दूसरी तरफ मैहर में आयोजित पगड़ी रस्म कार्यक्रम से वापस कटनी लौटे एक ही परिवार के 8 लोगों के आज सेम्पल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। यह जानकारी सीएमओ डॉ एस के निगम ने दी।








