कटनी के लिए बड़ी राहत की खबर, आज आई 124 सेम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव

corona mouth spray

कटनी। कटनी जिले को कई दिनों के बाद अहमदबाद से राहत की खबर मिली है।

आज दोपहर स्वास्थ्य विभाग को मिली 124 सेम्पल की रिपोर्ट में सभी नेगेटिव होने की पुष्टि हुई है। जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच इस खबर से स्वास्थ्य विभाग के साथ ही जिले के लोगों ने राहत की सांस ली है।

जानकारी के मुताबिक रविवार को कटनी से 124 सेम्पल जांच के लिए भेजे गए थे, जो कि नेगेटिव पाए गए हैं। सोमवार को 375 लोगों की सेम्पलिंग की गई है, जिसकी रिपोर्ट बुधवार को आएगी। जिले में अब तक कोरोना संक्रमण के 563 मामले सामने आ चुके हैं।

इसे भी पढ़ें-  डेयरी संचालक पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार,लूटी गई सोने की चेन, चैननुमा पंच और चाकू बरामद,कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल पर निकाला जुलूस