
कटनी। आईसीएमआर जबलपुर से आज रात 47 corona सेम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसमें से 42 कोरोना सेम्पल नगर सुधार न्यास कालोनी ओर 5 बरही से लिए गए थे।
विदित हो कि गाजियाबाद से कटनी लौटे एक ही परिवार के तीन लोगों के कोरोना से संक्रमित होने के बाद उनकी कांटेक्ट हिस्ट्री के आधार पर स्वास्थ्य विभाग ने कल मंगलवार को नगर सुधार न्यास कालोनी क्षेत्र से 42 लोगों की सैम्पलिंग की थी।
जानकारी के मुताबिक इनमे से अधिकांश लोग उनके परिवार के लोगों के सम्पर्क में आए थे और अंतिम यात्रा में भी शामिल हुए थे। इन सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आने से स्वास्थ्य विभाग के साथ ही शहर के लोगों ने राहत की सांस ली है।








