Coronakatniमध्यप्रदेश
कटनी के लिए फिर राहत की खबर: 186 सेम्पल में मिले 5 नए कोरोना मरीज, साढ़े 9 सौ से ज्यादा हुये ठीक
कटनी। कटनी katni में लगातार तीन दिनों से कोरोना Corona संक्रमण की रफ्तार में ब्रेक लगा हुआ है।
इससे स्वास्थ्य विभाग के साथ ही जिले के लोगों ने राहत की सांस ली है। आज शाम ICMR जबलपुर jabalpur से मिली 186 सेम्पल की रिपोर्ट में 5 नए कोरोना मरीज मिले हैं।
जिसमे ग्राम पचपेड़ी तहसील ढीमरखेड़ा निवासी 45 वर्षीय महिला, ढीमरखेड़ा निवासी 17 और 20 वर्षीय युवक, ग्राम पटोरी बाकल बहोरीबंद निवासी 27 वर्षीय युवती एवं ग्राम रजरवारा नम्बर 2 तहसील विजयराघवगढ़ निवासी 40 वर्षीय महिला शामिल है। इस तरह जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1233 हो गई है।
अब तक साढ़े 9 सौ से ज्यादा मरीज कोरोना महामारी को मात दे चुके हैं।








