katniLatest

कटनी के लिए अच्छी खबर: 64 सेम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव

कटनी। आईसीएमआर जबलपुर से आज कटनी के लिए अच्छी खबर आई है।

आज रात मिली रिपोर्ट में जांच के लिए जबलपुर भेजे गए 146 सेम्पल में से 65 सेम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव होने की पुष्टि हुई है।

इसके अलावा टू नॉट मशीन से 37 सेम्पल की जांच की जा रही है, जिसकी रिपोर्ट कल मिलेगी। कटनी से आज 46 सेम्पल जांच के लिए जबलपुर भेजे गए हैं।

अभी अभी 127 सेम्पल की रिपोर्ट आना बाकी है। विदित हो कि कितनी में अब तक 43 केस सामने आ चुके हैं।

Back to top button