katniLatest

कटनी के रीठी में पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से मौत के घाट उतार लगाई फांसी

कटनी । कटनी katni जिले के रीठी Tithi  थानांतर्गत सिमराड़ी गांव में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने दोनों की जान ले ली।

मामूली सा विवाद इतना बढ़ा कि पति ने आवेश में आकर पत्नी पर कुल्हाड़ी से दनादन वार कर दिया जिससे पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हत्या के बाद आरोपित पति ने भी कमरे का दरवाजा बंद करके फांसी लगा ली।

मामले के बारे में जानकारी देते हुए रीठी थाना प्रभारी रोहित यादव ने बताया कि सिमड़ारी गांव निवासी 40 वर्षीय अशोक पटेल का सुबह 10 बजे किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया था।

इसके बाद विवाद बढ़ने पर आवेश में आए अशोक ने अपनी पत्नी गेंदा बाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। कुल्हाड़ी के हमले से गंभीर रूप से घायल गेंदा बाई की मौके पर ही मौत हो गई।

इस घटना के कारण डरे अशोक ने भी कमरे का दरवाजा लगाकार फांसी लगा ली। इससे उसकी भी मौत हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पंचनामा कार्रवाई करते हुए दोनों शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए रीठी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। पुलिस ने बताया कि घटना की वास्तविक वजह पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी। पीएम के बाद दोनों शव कफन-दफन के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है।

Back to top button