katniLatestमध्यप्रदेश
कटनी के बड़वारा में करंट लगने से ग्रामीण की मौत

कटनी। बड़वारा थाना अंतर्गत ग्राम नायक सलैया में बिजली करेंट लगने से एक 62 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई जबकि बाकल थाना अंतर्गत ग्राम खमतरा में कुएं में डूबने से एक 30 वर्षीय युवक की जान चली गई।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम नायक सलैया निवासी 62 वर्षीय लालू प्रसाद यादव की कामता प्रसाद के खेत में करेंट लगने से मौत हो गई। इसी प्रकार ग्राम खमतरा में 30 वर्षीय वेदप्रकार पिता ताम्र सिंह पटेल की कुएं में डूबने से मौत हो गई। दोनों ही घटनाओं में पुलिस ने शवपरीक्षण कराते हुए मर्ग कायम कर मामलों को जांच में लिया है।








