katni

कटनी की बेटी ने छत्तीसगढ़ में मचाई धूम: 14 वर्षीय धाविका आर्यिका ने जीता सिल्वर मेडल

कटनी। 14 साल की छोटी सी उम्र में कटनी जिले की प्रतिभाशाली धाविका आर्यिका रोतिया ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित वेस्ट जोन जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए अंडर 400 मीटर दौड़ में चौथा और स्प्रिंट मिडले रिले रेस में द्वितीय स्थान (सिल्वर मेडल) अर्जित करते हुए कटनी जिले का नाम रोशन किया है। आर्यिका इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाली कटनी जिले से एकमात्र धाविका रहीं।

मध्यप्रदेश टीम ने रायपुर में दो दिवसीय चैम्पियनशिप में 43 मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। अंडर 20 के लिए आयोजित इस चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश की टीम ओवर ऑल चैम्पियन भी रही। विगत 17 एवं 18 अक्टूबर को आयोजित इस चैम्पियनशिप में कटनी जिले से हिस्सा ले रहीं 14 वर्षीय आर्यिका रौतिया ने पहले अंडर 400 मीटर दौड़ में भाग लिया और कड़े मुकाबले में वे चौथे स्थान पर रहीं।

इसके बाद स्प्रिंट मिडले रिले रेस में उन्होंने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजक पदक जीता। आर्यिका लखेरा निवासी आशीष रौतिया की सुपुत्री हैं। पिता का सपना है कि उनकी बेटी आर्यिका एथलेटिक्स में भारत का प्रतिनिधित्व करें और देश के लिए गोल्ड मेडल जीते। इस सपने को साकार करने के लिए वे अपनी बेटी के साथ इन प्रतियोगिताओं में खुद जाते हैं और उसकी हौंसलाअफजाई करते हैं। आर्यिका की इस सफलता पर जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष गोपाल शर्मा, सचिव वीरेन्द्र सिंह, सुशील श्रीवास, संदीप तिवारी व जीतेश विश्वकर्मा ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

 

Leave a Reply

Back to top button