Site icon Yashbharat.com

कटनी कांग्रेस नेता के परिवार सहित 26 लोगों के भेजे गए सेंपल, आज मिल सकती है रिपोर्ट

IMG 20200610 WA0025

कटनी। मिशन चौक निवासी कांग्रेस नेता फिरोज अहमद के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद उनके परिवार के 26 लोगों के ब्‍लड सेंपल लेकर जांच के लिए आईसीएमआर जबलपुर भेजे गए हैं।

इसमे परिवार के 25 लोग और एक अन्य व्यक्ति शामिल है, जो पूरे समय परिवार के साथ संपर्क में रहा है। बताया जाता है कि सेंपल की रिपोर्ट आज रात या फिर कल शाम तक मिल सकती है।

कांग्रेस नेता के पॉजीटिव होने के बाद कलेक्‍टर एवं जिला मजिस्ट्रेट द्वारा मिशन चौक स्थित निवास के साथ ही ईश्वपुरावार्ड को कंटेनमेंट एरिया घोषित कर दिया है।

उधर स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी पूरे क्षेत्र में हेल्थ सर्वे शुरू कर दिया गया है। वार्ड के लोगों को आयुष औषधि का भी वितरण किया जा रहा है।

गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से तबियत खराब होने के बाद कांग्रेस नेता फिरोज अहमद ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर इलाज कराया था।

यहां चिकित्सकों ने उनका कोरोना सेंपल लिया था, जिसकी रिपोर्ट 10 जून की शाम को मिली और वे कोरोना से संक्रमित पाए गए।

इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें जिला चिकित्सालय के कोविड-19 सेंटर में भर्ती किया था, जहां से कल गुरूवार की सुबह उन्हें मेडिकल कॉलेज जबलपुर रिफर किया गया।

सूत्रों ने यह भी बताया कि मेडिकल कॉलेज से उन्हें किसी निजी हॉस्पिटल में शिफ़ट किया गया है, हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि नहीं की है। जिले में चौथा केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने भी सतर्कता बढ़ा दी।

Exit mobile version