Saturday, May 2, 2026
Latest:
अंतराष्ट्रीय

कंगाल हो चुका है पाकिस्तान! इस्लामाबाद में प्रधानमंत्री आवास को किराये पर देने का किया ऐलान

वित्तीय संकट से गुजर रहा पाकिस्तान अब लगता है जैसे पूरी तरह कंगाल हो चुका है। पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था गर्त में जा चुकी है और इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि अब पड़ोसी मुल्क ने अपने प्रधानमंत्री के आवास को भी किराये पर देने का ऐलान किया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के इस्लामाबाद में स्थित आधिकारिक आवास को किराये पर देने का ऐलान कर दिया गया है। दरअसल अगस्त 2019 में पाकिस्तान की सत्तारुढ़ पार्टी ने प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास को यूनिवर्सिटी में बदलने का फैसला किया था। जिसके बाद पीएम इमरान खान ने यह आवास खाली कर दिया था। लेकिन अब सरकार ने विश्वविद्यालय बनाने की योजना को टाल दिया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम