कंगना विद सिस्टर को कोर्ट का समन जारी, हो सकती हैं रनआउट

नई दिल्ली।एक बार फिर कंगना के मुंहफट जवाब ने उसे विवादित कर दिया। ऐसा लगता है कि कंगना के अंदर हमेशा ही मणिकर्णिका की फिलीग्स रहती हैं। कुछ साल पहले जब कंगना ने पंचोली केलिए बयानबाजी की थी, उसका भुगतान उसे ऐसे मिलेगा उसे भी शायद उम्मीद न थी। कंगना का साथ देने में बहन रंगोली भी साथ रहती हैं, ऐसे में में उनका सरनेम भी दोनो बहनो पर खूब जमता है। रनौत को अंग्रेजी में पड़ा जाए तो लगेगा कि कंगना रनआउट हो गई।
कंगना रनौत और आदित्य पंचोली का सालों पुराना विवाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। मुबंई कोर्ट ने आपराधिक मानहानि मामले में कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल को समन जारी किया है।
कंगना रनौत और आदित्य पंचोली का विवाद एक बार फिर गरमा गया है क्योंकि कंगना और उनकी बहन को आपराधिक मानहानि मामले में समन जारी कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक मुंबई कोर्ट ने इस पूरे मामले को लेकर चार समन जारी किए हैं। इस मामले में अगली सुनवाई 26 जुलाई को होगी, जहां अभिनेत्री को उपस्थित होना होगा।
कुछ दिन पहले आदित्य की पत्नी जरीना अपने पति के बचाव में उतरी थीं। उन्होंने कहा था कि ‘मैं उन्हें किसी और से बेहतर जानती हूं। वो मुझसे कभी कुछ नहीं छिपाते हैं। मुझे पता है कि अतीत में क्या हुआ है। उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है।’
आपको बता दें कि कंगना रनौत ने आदित्य पंचोली पर शारीरिक हिंसा और मारपीट करने का आरोप लगाया था।इसके बाद 2017 में आदित्य ने कंगना के खिलाफ आपराधिक मानहानि का केस दर्ज कराया था। सुनवाई के दौरान कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर दोनों को यह समन जारी किया गया है। आदित्य पंचोली ने कुछ दिन पहले कंगना रनौत के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी।








