Latest

कंगना मुंबई के लिए रवाना, ट्वीट में लिखा ‘जय महाराष्ट्र’, करणी सेना भी देगी सुरक्षा

Kangana Ranaut News Update: सुशांत सिंह केस के बाद शिवसेना से चल रहे पंगे के बीच अभिनेत्री कंगना रनोट आज हिमाचल प्रदेश के मंडी से मुंबई के लिए रवाना हो गई हैं। शिवसेना ने मुंबई में उनका विरोध करने का प्लान बनाया है, वहीं करणी सेना भी कंगना की सुरक्षा के लिए तैयार है। शिवसेना की धमकियों के बाद केंद्र सरकार ने कंगना को वाय प्लस श्रेणी की सुरक्षा मुहैया करवाई है। Kangana Ranaut के साथ बहन रंगोली चंदेल, भाई अक्षत व मामा का बेटा शम्मी ठाकुर भी है। बीती रात Kangana Ranaut का कोरोना टेस्ट हुआ था, जिसकी रिपोर्ट निगेटि आई। मंडी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंडी डॉ. देवेंद्र शर्मा के इसकी पुष्टि।

Mumbai रवाना होने से पहले Kangana Ranaut का ट्वीट

मुंबई के लिए रवाना होने से पहले Kangana Ranaut ने एक ट्वीट किया और लिखा, ‘रानी लक्ष्मीबाई के साहस,शौर्य और बलिदान को मैंने फ़िल्म के जरिए जिया है। दुख की बात यह है मुझे मेरे ही महाराष्ट्रा में आने से रोका जा रहा है मै रानी लक्ष्मीबाई के पद चिन्हों पर चलूंगी ना डरूंगी, ना झुकूंगी। गलत के ख़िलाफ़ मुख़र होकर आवाज़ उठाती रहूंगी, जय महाराष्ट्र, जय शिवाजी’

Kangana Ranaut के समर्थन में करणी सेना

इस बीच, करणी सेना भी Kangana Ranaut के समर्थन में उतर आई है। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पाल ने कहा, आज मुम्बई एयरपोर्ट पर महाराष्ट्र के करणी सैनिक पंकज सिंह, देवीचन्द सिंह, एडवोकेट संध्या ताई और गीरिश राजेन्द्र सिंह के नेतृत्व कंगना रानोट को उनके निवास स्थान तक सुरक्षित पहुंचाने का कार्य करेंगे।

वहीं, Kangana Ranaut पर शिवसेना ने एक बार फिर बयान दिया। पार्टी की ओर से कहा गया कि मुंबई की तुलना पीओके से करना विकृत मानसिकता है और मुंबा देवी का अपमान है।

Back to top button