FEATUREDLatest

ओवैसी का PM मोदी और शाह को चैलेंज, कहा- हैदराबाद से चुनाव जीत कर दिखाएं

नई दिल्ली: ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह को चुनौती दी है। ओवैसी ने कहा कि मैं किसी को भी हैदरबाद से एआईएमआईएम के खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती देता हूं। पीएम मोदी और अमित शाह यहां से चुनाव लड़कर दिखाएं।

इसके साथ ही ओवैसी इस चुनौती में कांग्रेस को भी शामिल किया है। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस को भी चुनाव लड़ने की चुनौती देता हूं। इसके साथ ही ओवैसी ने ये भी कहा कि दोनों पार्टियां यहां साथ चुनाव लड़कर भी नहीं जीत पाएंगी।
09 28 375433472j ll
असदुद्दीन ओवैसी ने मुख्तार अब्बास नकवी के बयान पर कहा, ‘तथ्य यह भी है कि मुस्लिम कभी वोट बैंक नहीं रहा है। मुस्लिमों को हमेशा वोट बैंक बताकर ठगा गया है।’ इससे पहले ओवैसी ने मुसलमानों से कहा था कि वे मुस्लिम उम्मीदवारों को ही वोट दें।

Leave a Reply

Back to top button