ऑफिस में जूते नहीं स्लीपर पहनकर जाएं, ये होगा फायदा

लंदन। एक नए दावे के मुताबिक काम के समय स्लीपर्स पहनना आपकी प्रोडक्टिविटी बढ़ाता है। एक रिटेलर यूके के नागरिकों को वर्क प्लस में स्लीपर पहनने की सलाह दी है और दावा है कि ऐसा करने पर मूड अच्छा रहता है जिससे प्रोडक्टिविटी सुधरती है।

यूके लेबल शूगार्डन के प्रवक्ता ने कहा कि वर्कप्लेस पर इनफॉर्मल ड्रेसअप की स्वीकारिता बढ़ रही है। वे कहते हैं, ‘हमें लगता है कि कर्मचारियों को कंफर्ट में काम करना चाहिए। वर्कप्लेस परफॉर्मेंस के लिए यह जरूरी है।’

यह पहली बार नहीं है वर्किंग फुटवियर बतौर स्लीपर्स की सराहना की गई। इतना ही नहीं कि बोर्नमाउथ यूनिवर्सिटी ने 10 साल की स्टडी के बाद कहा था कि जो स्टूडेंट क्लासरूम में बिना शूज के होते हैं, वे अच्छा व्यवहार करते हैं और अच्छे ग्रेड्स पाते हैं।

यह भी पाया गया कि क्लासरूम में शूज उतार देने से वातावरण शांत होता है और कुछ मामलों में बुलिंग भी कम होती है।

↑
Exit mobile version