ऐसा क्या हो गया था कि श्रीदेवी के निधन पर सलमान ने नहीं किया कोई ट्वीट
मुंबई। श्रीदेवी के निधन के बाद हर कोई सदमे में था और कई सितारों ने ट्वीट कर निधन पर दुख जताया था। कई सितारों ने उन्हें ट्वीट कर श्रृध्दांजली भी दी लेकिन सलमान खान का अब तक कोई ट्वीट नहीं आया। हमेशा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले सलमान ने आखिर कोई ट्वीट क्यों नहीं किया जबकि श्रीदेवी के साथ उनकी हमेशा अच्छी बॉन्डिंग रही है।
ट्वीट न करने की वजह यह बताई जा रही है कि सलमान अपनी निजी जिंदगी को किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहते हैं। वे इस बात में यकीन करते हैं कि इस तरह के समय में ट्वीट भावना को दर्शाने के लिए सही नहीं है। करीबी के खोने की फीलिंग को इस तरह वह बयां नहीं कर सकते हैं।
तभी तो सलमान लोखंडवाला के घर में उनके परिवार से मिलने पहुंचे थे। परिवार को सांत्वना देते और श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को देखकर वह रोने लगे।
सलमान और श्रीदेवी ने कई फिल्मों में साथ काम किया था लेकिन एक्टिंग के अलावा पेंटिंग का शौक दोनों में कॉमन था। बताया जाता है कि सलमान ने ही उन्हें अपने पेंटिंग के शौक को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया था। खुद बोनी कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि मेरे और बच्चों के बाद श्रीदेवी को सिर्फ पेंटिंग का शौक है। श्रीदेवी ने सलमान को अपनी बनाई पेंटिंग भी गिफ्ट की थी।

एक बार बोनी कपूर ने भी एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि मेरे और बच्चों के बाद श्रीदेवी को सिर्फ पेंटिंग का शौक है।








