katni

ए रविंद्र राव और पुरवार स्कूल का महापौर प्रीती सूरी ने किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

कटनी। ए रविंद्र राव और पुरवार स्कूल का महापौर प्रीती सूरी ने किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों को निर्देश दिए ।  बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर गंभीर महापौर प्रीति संजीव सूरी ने दलबल के साथ नगर निगम द्वारा संचालित ए रविंद्र राव स्कूल एवं मोहनलाल पुरवार उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का आकस्मिक।निरीक्षण किया। नगर निगम द्वारा संचालित स्कूलों की दशा सुधारने और यहां पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने के प्रयास में महापौर श्रीमती सूरी लगातार जुटी हुई हैं।

बच्चों की शिक्षा को लेकर गंभीर महापौर की एक और पहल

इसी क्रम में नगरपालिक निगम महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी ने नगर निगम अध्यक्ष श्री मनीष पाठक, स्थानीय पार्षद श्रीमती परवीन बिट्टू, मौसूफ बिट्टू, निगमायुक्त श्री विनोद कुमार शुक्ल की मौजूदगी में ए रविन्द्रराव स्कूल पुरवार स्कूल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महापौर ने स्कूल की जर्जर हालत को देखते हुए गहन चिंता जाहिर की।

इस दौरान उन्होंने मौजूद अधिकारियों को जर्जर स्कूल के उत्थान एवं पुनर्निर्माण के लिएटेंडर काल कर कार्य करने के निर्देश दिए। महापौर ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तत्काल ही जर्जर दीवारों को गिराकर गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराए जाने के लिए निर्देशित किया।

क्यों परोसी जा रही बच्चों को अधपकी रोटी

नगर निगम द्वारा संचालित मोहनलाल पुरवार उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आकस्मिक निरीक्षण के दौरान बच्चों को मध्यान भोजन में गुणवत्ता हीन भोजन परोसते देख महापौर ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। महापौर श्रीमति सूरी ने छात्र-छात्राओं को मिलने वाले मध्यान्ह भोजन को गुणवत्ताहीन पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए परोसी गई रोटियां हाथ में उठाकर देखी और रोटी कच्ची होने पर जमकर नाराजगी व्यक्त की। महापौर श्रीमती सूरी के औचक निरीक्षण के दौरान मध्यान्ह भोजन में छात्रों को परोसी गई सब्जी भी गुणवत्तायुक्त नहीं मिली।

महापौर ने छात्र-छात्राओं के भोजन की गुणवत्ता में सुधार हेतु मौजूद अधिकारियों एवं शिक्षकों को निर्देश दिये। साथ ही महापौर द्वारा विद्यालय के रख-रखाव एवं स्कूल की दशा सुधारने के लिए तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये।

 

इस दौरान एमआईसी सदस्य सुभाष शिबू साहू, रमेश सोनी, जय नारायण निषाद, शशिकांत तिवारी, पार्षद श्रीमती शकुंतला सोनी, कार्यपालन यंत्री केपी शर्मा, सहायक यंत्री आदेश जैन, सुनील सिंह, उप यंत्री मृदुल श्रीवास्तव, सुश्री मोना करेरा, शैलेंद्र प्यासी, अभिषेक अरजरिया एवं शाला के प्राचार्य मनोज रैदास, राजेश तिवारी मनोज चौधरी के साथ शाला के समस्त स्टाप एवं अन्य निगम कर्मचारियों की उपस्थिति रहीं।

Back to top button