मध्यप्रदेश

एसपी के हस्तक्षेप के बाद पुन: शुरू हुआ कैमोर का एवरेस्ट प्लांट

कटनी। कैमोर पुलिस पर औघोगिक गतिविधियों के संचालन व्यवधान उत्पन्न करने का आरोप लगाते हुए कैमोर स्थित एवरेस्ट इंडस्ट्रीज लिमिटेड के द्धारा कल 15 मई से बंद की गई समस्त औघोगिक गतिविधियों को 24 घंटे बाद पुन: शुरू कर दिया है।

यशभारत की खबर के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हरकत में आए और स्थानीय पुलिस व एवरेस्ट प्रबंधन के बीच सुलह समझौता कराया।

पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार ने बताया कि कैमोर पुलिस को भी कंपनी प्रबंधन को बेवजह परेशान न करने की हिदायत दी गई है।

Back to top button