एशिया कप में बड़ा उलटफेर: अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 136 रन से हराया, ग्रुप के सभी मैच जीते

खेल डेस्क। एशिया कप के छठे ग्रुप मैच में बुधवार को अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 136 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ अफगान टीम ने पहली बार अपने सभी (दो) ग्रुप मैच जीते। उसने पहले मैच में श्रीलंका को हराया था। 2014 में वह चार मैच में से सिर्फ एक ही जीत पाया था। अफगानिस्तान की बांग्लादेश पर छह मैचों में यह तीसरी जीत है।
119 पर सिमटी बांग्लादेश की पारी
अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 255 रन बनाए। 256 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेशी टीम 42.1 ओवर में 119 रन पर ऑल आउट हो गई।
अफगानिस्तान ने अंतिम पांच ओवर में 57 रन बनाए
पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। शाहिदी (58 रन) के अर्धशतक के बावजूद सात विकेट 41वें ओवर तक 160 रन पर ही गिर गए थे। उसके बाद राशिद और नईब ने पारी को संभाला। दोनों ने मिलकर अंतिम पांच ओवरों में 57 रन बना दिए।
राशिद-नईब ने की अर्धशतकीय साझेदारी
नौंवें नंबर के बल्लेबाज राशिद ने 32 गेंद की पारी में आठ चौके और एक छक्का लगाया, जबकि नायब ने 38 गेंदों की पारी में पांच चौके लगाए। राशिद 57 और नईब 42 रन बनाकर नॉट आउट रहे। दोनों ने आठवें विकेट के लिए 95 रन की साझेदारी की।
शाकिब ने लिए चार विकेट:बांग्लादेश की तरफ से बाएं हाथ के स्पिनर शाकिब अल हसन ने 10 ओवर में 42 रन देकर चार विकेट लिए। वहीं, तेज गेंदबाज अबू हैदर ने 9 ओवर में 50 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।
बांग्लादेश की खराब शुरुआत:लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेशी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 28 रन तक उसके दो विकेट गिर गए। 43 के स्कोर पर मोमिनुल और 79 रन पर मिथुन भी पवेलियन लौट गए। गेंदबाजी में चार विकेट लेने वाले शाकिब ने अच्छी बल्लेबाजी भी की। उन्होंने 32 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर ज्यादा देर तक नहीं टिक सका और पूरी टीम 42 ओवर में 119 रन पर सिमट गई।
अफगानिस्तान: स्कोरबोर्ड
बल्लेबाज | रन | गेंद | 4s | 6s |
मोहम्मद शाहजाद कै. हैदर बो. शाकिब | 37 | 47 | 4 | 0 |
इसानुल्लाह जनात कै. मिथुन बो. हैदर | 8 | 4 | 2 | 0 |
रहमत शाह बो. हैदर | 10 | 17 | 1 | 0 |
हश्मतुल्लाह शाहिदी कै. लिटन बो. रूबेल | 58 | 92 | 3 | 0 |
असगर अफगान बो. शाकिब | 8 | 16 | 0 | 0 |
शमीउल्लाह शेनवारी बो. शाकिब | 18 | 31 | 1 | 0 |
मोहम्मद नबी एलबीडबल्यू बो. शाकिब | 10 | 24 | 0 | 0 |
गुलबदीन नईब नॉट आउट | 42 | 38 | 5 | 0 |
राशिद खान नॉट आउट | 57 | 32 | 8 | 1 |
रन: 255/7, ओवर: 50, एक्स्ट्रा:7.
विकेट पतन: 10/1, 28/2, 79/3, 101/4, 139/5, 150/6, 160/7.
गेंदबाजी: रूबेल हुसैन: 6-1-0-32-1, अबु हैदर: 9-1-50-2, मेहदी हसन: 8-0-21-0, मशरफे मुर्तजा: 8-0-67-0, शाकिब अल हसन: 10-1-0-42-4, मोसदेक हुसैन: 4-0-18-0, मोमिनुल हक: 3-0-15-0, महमुदूल्लाह: 2-0-5-0.