Saturday, May 9, 2026
Latest:
LatestSportsक्रिकेटखेल

एशियन गेम्स- शूटर राही ने रचा इतिहास भारत को मिला चौथा गोल्‍ड मैडल

नई दिल्लीः एशियन गेम्स में भारतीय शूटर राही सरनोबत ने 25 मीटर पिस्टल इवेंट में भारत को चौथा मैडल दिला दिया है। राही इन गेम्स में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला शूटर भी बन गई हैं। बता दें कि भारत के गेम्स के चौथे दिन तब 11 मेडल हो चुके हैं, इनमें 4 गोल्ड, 3 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज शामिल हैं।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2014 में भी जीता था गोल्ड
30 अक्टूबर 1990 को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में जन्मी राही सरनोबत इससे पहले आईएसएसएफ विश्व कप की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में जीतकर चर्चा में आई थी। 2013 में हुए इन मुकाबलों के दौरान फाइनल में राही ने कोरिया के चांगवान में चल रहे विश्व कप के दौरान स्थानीय निशानेबाज केयोंगे किम को 8-6 से हराकर स्वर्ण पदक जीता था। वह विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय पिस्टल निशानेबाज भी हैं। राही ने इससे पहले अमरीका में हुए 2011 आईएसएसएफ विश्व कप में कांस्य पदक जीता था। कॉमनवेल्थ 2010 में एक गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीतने वालीं राही ने आईएसएसएफ वल्र्ड कप, 2011 में ब्रॉन्ज जीतकर ओलिंपिक का टिकट लिया था।
2014 कॉमनवेल्थ गेम्स के 25 मीटर एयर पिस्टल में राही सरनोबत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply