FEATUREDराष्ट्रीय

एयरपोर्ट की बाउंड्री वॉल से टकराया विमान, टला बड़ा हादसा

श्रीगंगानगर। लालगढ़ एयरपोर्ट पर स्थित रन-वे पर मंगलवार शाम को एक मिनी विमान लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गया। वह बाउंड्री की दीवार को तोड़ता हुआ, आधा लटक गया। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान विमान में 2 पायलट और 7 यात्री सवार थे।

हालांकि, सभी लोग सुरक्षित हैं। विमान सुप्रीम एयरलाइंस का था। कंपनी के सीईओ अमित के अग्रवाल ने बताया कि किसी को भी चोट नहीं आई है और संपत्ति को भी कोई गंभीर नुकसान नहीं हुआ है। यह विमान शाम 4 बजे जयपुर से श्रीगंगानगर के लिए रवाना हुआ था।

श्रीगंगानगर में रन-वे सिर्फ 3,000 फीट ही लंबा है और लैंडिंग के दौरान विमान की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह रन-वे को पार करता हुआ हवाईअड्डे की दीवार से टकरा गया। पायलट ने बताया कि रन-वे पर पक्षी थे, जिनकी वजह से विमान की रफ्तार नियंत्रित नहीं हो सकी।

Leave a Reply

Back to top button