FEATUREDLatest

एमपी BJP के सभी सांसद करेंगे उपवास, पीएम मोदी का देंगे साथ

भोपाल। मध्य प्रदेश BJP के सभी 26 सांसद 12 अप्रैल को अपने-अपने लोकसभा क्षेत्र में उपवास करेंगे. दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद में विपक्षी पार्टियों के हंगामे के विरोध स्वरूप 12 अप्रैल को दिन भर के उपवास पर बैठेंगे. वहीं इस दिन बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह कर्नाटक के हुबली में सांकेतिक धरने पर बैठेंगे, जबकि बीजेपी के सभी अन्य सांसद देश के विभिन्न हिस्सों में उपवास करेंगे.

सूत्रों ने बताया कि उपवास रखने के दौरान मोदी लोगों और अधिकारियों से मिलने और फाइलों को मंजूरी देने के अपने दैनिक नियमित आधिकारिक कामकाज में कोई बदलाव नहीं करेंगे.

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सहित पार्टी के कई नेता एक दिन पहले ही राजघाट पर सांकेतिक उपवास पर बैठे थे. ऐसे में बीजेपी के इस कदम को विपक्षी कांग्रेस के जवाब के रूप में देखा जा रहा है.

हालांकि मध्य पप्रदेश में फास्ट को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच फास्ट वार छिड़ गया है. बीजेपी के मुताबिक उपवास के जरिए आम लोगों तक संसद में विपक्ष के रवैये और अटकने वाले कामों की जानकारी दी जाएगी. वहीं कांग्रेस ने सत्तारुढ़ बीजेपी के उपवास को कांग्रेस की जीत बताया है.

Leave a Reply

Back to top button