Latest

एमपी में कांग्रेस करेगी बसपा से गठबंधन? दिग्विजय ने दिया ये जवाब

भोपाल। मध्य प्रदेश में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बीएसपी के साथ चुनावी समझौता कर सकती है. बताया जा रहा है कि मध्‍य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मायावती से संपर्क करना शुरू कर दिया है.

हालांकि इस बारे में पूर्व मुख्यमंत्री और एमपी में कांग्रेस समन्वय समित के अध्यक्ष दिग्विजय को जानकारी नहीं है.

प्रदेश भर में एकता यात्रा पर निकले दिग्विजय से पत्रकारों ने जब इस बारे में पूछा तो उन्होंने इस बारे में अनभिज्ञता जताई और उलटे सवाल पूछने वाले पत्रकार से पूछ बैठे कि आपको जानकारी मिल गई क्या?

Leave a Reply

Back to top button