Site icon Yashbharat.com

MP पुलिस का फर्जी ट्विटर हैंडल, अमित शाह-राहुल गांधी को किया री-ट्वीट

images 32 1

भोपाल। मध्यप्रदेश में बढ़ रहे साइबर क्राइम से पुलिस भी नहीं बच पाई है. एक अज्ञात शख्स ने एमपी पुलिस का एक फर्जी टि्वटर अकाउंट @MpPolice_ बनाया है. इस अकाउंट के महज 296 फॉलोअर्स हैं. इस अकाउंट का हैंडलर 189 को फॉलो करता है. राज्य साइबर सेल मामले की जांच में कर रही है.

सितंबर 2017 में मप्र पुलिस के नाम से यह टि्वटर अकाउंट बना था, जिसमें अभी तक 31 ट्वीट हुए हैं. दिसंबर 2017 से ये अकाउंट बंद पड़ा है. आठ सितंबर 2017 को आकांउट का लॉगो बदलकर मप्र पुलिस का प्रोफाइल डाला गया. पिछले साल इस फर्जी टि्वटर अकाउंट से भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी तक के टवीट को रि-ट्वीट किया गया.

मंत्री के ट्विटर के अलावा फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार को अज्ञात शख्स फोलो कर रहा है. साथ ही नोएडा पुलिस और मप्र की बुरहानपुर पुलिस भी इस फर्जी टि्वटर अकाउंट को फॉलो करती हैं. यही नहीं भारतीय पुलिस सेवा के एक अधिकारी संदीप मित्तल भी इसके फॉलोअर हैं.

इस फर्जी टि्वटर अकाउंट में मप्र पुलिस के लोगों का भी इस्तेमाल किया गया है. लोगो में देशभक्ति, जनसेवा का भी उपयोग किया गया है, जिससे यह टि्वटर अकाउंट मप्र पुलिस का ही होने का भ्रम होता है. साथ ही स्वस्थ पुलिस सुरक्षित प्रदेश का सूत्र वाक्य भी इस अकाउंट में लगाया गया है. इससे एक नजर में इसे देखने पर मध्यप्रदेश पुलिस का अधिकृत टि्वटर अकाउंट ही दिखाई देता है.

पुलिस मुख्यालय के इंटेलिजेंस आईजी मकरंद देउस्कर ने बतया कि ये मध्यप्रदेश पुलिस का ऑफिसियल अकाउंट नहीं है. पुलिस मुख्यालय ने राज्य सइबर सेल को फर्जी अकाउंट के जांच के निर्देश दिए हैं.

Exit mobile version