Monday, May 4, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

एमपी के पूर्व CM अर्जुन सिंह की पत्नी पहुंचीं कोर्ट, बेटे अजय सिंह पर लगाया घरेलू हिंसा का आरोप

नेशनल डेस्‍क। पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्र में कांग्रेस की नरसिंहाराव सरकार में मंत्री रहे स्वर्गीय अर्जुन सिंह के परिवार में आपसी खींचतान कई सालों से चलती आ रही है

saroj singh

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय अर्जुन सिंह की पत्नी 84 वर्षीय सरोज सिंह भोपाल कोर्ट पहुंच गई हैं. उन्होंने बेटे अजय सिंह और अभिमन्यु सिंह के खिलाफ घरेलू हिंसा और संपत्ति से बेदखली का आरोप लगाया है.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्र में कांग्रेस की नरसिंहाराव सरकार में मंत्री रहे स्वर्गीय अर्जुन सिंह के परिवार में आपसी खींचतान कई सालों से चलती आ रही है.tavite

अर्जुन सिंह के बेटों के ऊपर कई बार आरोप लग चुका है कि सरोज सिंह और उनकी बेटी वीणा सिंह की परिवार में अनदेखी की जाती रही है. इस मामले में अभी तक उनके बेटों की तरफ से कोई बयान नहीं आया है लेकिन उनकी मां सरोज सिंह कोर्ट पहुंचीं हैं.

अर्जुन सिंह और सरोज के दो बेटे और एक बेटी हैं. उनके छोटे बेटे अजय सिंह चुरहट से विधायक हैं और मध्य प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष हैं. अर्जुन सिंह की इकलौती बेटी वीना सिंह सीधी से लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं.  अर्जुन सिंह के बड़े बेटे अभिमन्यु सिंह राजनीति से दूर बेंगलुरु के बिजनेसमैन हैं. वहीं, अजय सिंह के बेटे अरुणोदय सिंह बॉलीवुड में सक्रिय हैं.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply