मध्यप्रदेश
एमपी का विश्व प्रसिद्ध डांस फेस्टिवल आज से होगा शुरू, राज्यपाल करेंगी उद्घाटन

मध्य प्रदेश के विश्व पर्यटक स्थल खजुराहो में आज से शुरू हो रहे खजुराहो डांस फेस्टिवल की तैयारियां पूरी कर ली गई है. खजुराहो का यह 47 वां डांस फेस्टिवल है।

उस्ताद अल्ला उद्दीन खान संगीत एवं कला अकादमी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में देश की जानी-मानी सांस्कृतिक नृत्यांगना अपनी प्रस्तुती देंगीं।
20 से 26 फरवरी तक चलने वाले इस डांस फेस्टिवल का उद्घाटन प्रदेश की राजयपाल आनंदी बेन करेगी, नृत्य उत्सव के पहले दिन आरुषि निशंक कत्थक, राधाराजा रेड्डी कुचिपुड़ी नृत्य और लक्ष्मी विश्वनाथन भरतनाट्यम की प्रस्तुति कलाकारों द्वारा दी जाएगी।
कार्यक्रम में प्रदेश सरकार किसी भी तरह का टिकिट नहीं देती है, जिससे यह कार्यक्रम निःशुल्क आयोजित किया जाता है, खजुराहो डांस फेस्टिवल को मध्यप्रदेश सरकार संचालित करती है, खजुराहो के शिवकाशी मंच पर इसका आयोजन किया जाता है।








