एमजीएम अस्पताल के जनरेटर में लगी भीषण आग, हादसा बचा

freeeeeeeeeeee

कटनी। कचहरी चौक स्थित एमजीएम हास्पिटल में रखे जनरेटर में आज दोपहर अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई।

दोपाहर करीब एक बजे बिजली बंद होने के कारण जनरेटर चालू था, तभी अचानक गर्मी के चलते इसमें आग भड़क गई और देखते ही देखते पूरे जनरेटर को इसने अपनी आगोश में ले लिया।

आग लगने से यहां भगदड़ की स्थिति निर्मित हो गई, अलबत्ता अस्पताल प्रशासन ने यहां मौजूद अग्रिशमन उपकरणों से काफी हद तक आग पर काबू पाने की कोशिश की जिससे आग ज्यादा फैल नहीं सकी। बाद में फायर ब्रिगेड ने पहुंच कर आग पर काबू पाया। इस हादसे में जनरेटर पूरी तरह से स्वाहा हो गया।

इसे भी पढ़ें-  अंगदान कर सुनील कुमार ताम्रकार ने दिया मानवता का संदेश, कटनी मुक्तिधाम में गार्ड ऑफ ऑनर से दी गई अंतिम विदाई