Thursday, April 30, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में फेसबुक पोस्ट पर पहली बार FIR, जानिए क्या है पूरा मामला

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोशल मीडिया को लेकर पहली एफआईआर दर्ज हुई है. एमपी नगर पुलिस ने शैलेंद्र सिंह किरार के नाम के युवक पर एफआईआर दर्ज की है.

दरअसल, एमपी नगर पुलिस को शिकायत मिली थी कि फेसबुक पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पर अभद्र टिप्पणी की गई है. पुलिस की सेल ने शिकायत की जांच कर आरोपी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्प्णी करने के साथ एससी एसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है.

आपको बता दें कि दलित आंदोलन के दौरान फैली हिंसा को लेकर पुलिस मुख्यालय से सख्त निर्देश सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को दिए थे. पुलिस का मानना था कि सोशल मीडिया के कारण ही हिंसा भड़की थी. इस मामले को लेकर तीन दिन पहले यानी सोमवार को कंट्रोल रुम में  पुलिस अफसरों की बैठक हुई थी . फिलहाल, ये पहला मामला है जब राजधानी भोपाल में सोशल मीडिया को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है.

साइबर सेल के साथ पुलिस की टीम सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर नजर रखे हुए है. पोस्ट को वायरल करने वाले लोगों से पूछताछ भी की जा रही है.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply