Site icon Yashbharat.com

एक्सीडेंट के बाद दूल्हा बोला तोड़ दो शादी, दुल्हन ने व्हीलचेयर थाम लिए सात फेरे

मध्य प्रदेश के बैतूल के प्रभातपट्टन में एक अनूठी शादी देखने मिली जहां शादी से पहले एक्सीडेंट में घायल और निराशा में डूबे दूल्हे ने अपनी होने वाली दुल्हन से शादी तोड़ लेने तक की बात कह दी लेकिन पढ़ी-लिखी दुल्हन ने मिसाल कायम करते हुए शादी तोड़ने से ना केवल इनकार किया बल्कि शादी के दिन ही अपने जीवनसाथी की व्हीलचेयर थामकर ये बता दिया कि कुछ बंधन मिसाल बनने के लिए ही जुड़ते हैं.

बैतूल निवासी विकास लोखंडे की 25 फरवरी को शादी तय हुई लेकिन शादी के 15 दिन पहले विकास एक सड़क हादसे में बुरी तरह जख्मी हो गया. हादसे ने विकास को व्हीलचेयर पर ला दिया. निराशा में डूबे विकास ने अपनी होने वाली संगिनी कीर्ति से शादी तोड़ लेने तक कि बात कहीं लेकिन विकास उस वक़्त हैरान रह गया जब कीर्ति ने विकास को ऐसा करने से रोक दिया.

कीर्ति पेशे से एक निजी स्कूल में टीचर है. उसने विकास से शादी कर दुनिया को ये दिखा दिया कि छोटी-बड़ी बाधाएं सच्चे रिश्तों के आड़े नहीं आ सकती. कीर्ति ने शादी के मंच पर ही विकास की व्हीलचेयर थाम ली.

कीर्ति के फैसले से उसके परिजन थोड़े अचंभित हुए लेकिन अपनी लाडली के फैसले पर उन्हें नाज़ है. उन्हें आज समझ आया कि बेटी को उन्होंने जो संस्कार दिए बेटी ने भी उन संस्कारों की लाज रखी. वहीं विकास का परिवार भी कीर्ति जैसी बहु को पाकर गर्व महसूस कर रहा है.

Exit mobile version